प्रतापगढ़ कुंडा। आज भाजपा कुंडा मंडल के प्रभारी धनंजय शुक्ल ने मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली और बैठक में सभी मंडल पदाधिकारी को बूथ का प्रभारी नियुक्ति किया गया। साथ में मोर्चा के प्रभारी बनाया गया। महिला मोर्चा प्रभारी जनकी देवी सह प्रभारी श्री देवी, युवा मोर्चा प्रभारी रोहित त्रिपाठी पार्टी आई टी प्रभारी अमित पटेल अनुसूचित मोर्चा प्रभारी संजय सोनकर। किसान मोर्चा प्रभारी ओम प्रकाश पटेल, कार्यालय प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव, मंडल में संगठन के कार्यों की चर्चा हुई, मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव और संचालन मंडल महामंत्री राकेश मिश्रा जी ने किया। मंडल मीडिया संयोजक अनुराग द्विवेदी दिलीप शुक्ला सुशील त्रिपाठी समस्त भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।