Home > अवध क्षेत्र > क्षेत्र की कई समस्याओं का विधायक को अवगत कराया,विधायक ने दिया निवारण का आश्वासन

क्षेत्र की कई समस्याओं का विधायक को अवगत कराया,विधायक ने दिया निवारण का आश्वासन

अवध की आवाज
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता जी का आगमन अवध की आवाज के अपराध संवाददाता विकास श्रीवास्तव जी के निवास पर हुआ। जिनका स्वागत अपराध संवाददाता विकास श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य संवाददाता दीपक शुक्ला जी ने किया। विकास श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं का विधायक जी को अवगत कराया। विधायक जी ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद डब्बू जायसवाल और क्षेत्रीय लोगों ने आदरणीय विधायक जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से उपस्थित रहे। युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष ईसान शर्मा। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री धीरज सिंह। एवं बबुआ श्रीवास्तव। मनोज शर्मा। सनी बाबा। अरविंद भाई। मुकेश सिंह। वालेस यादव। पंकज वर्मा। वंश श्रीवास्तव। सत्यम शुक्ला। तरुण। आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *