Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अट्ठाइसवें खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन

अट्ठाइसवें खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या | एस्सेल गुरूकुल विद्यापीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट  द्वारा आयोजित प्रत्येक शनिवार को अनवरत खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम विगत पिछले सत्ताईस  भण्डारो के बाद अट्ठाईसवां  भण्डारा  समस्त भक्तगणो की सेवा  हेतु सिद्धपीठ पहलवानवीर बाबा स्थान (सुल्तानपुर -अयोध्या हाइवे) खजुरहट -अयोध्या   पर विधायक प्रतिनिधि श्री संजय उपाध्याय जी के कर कमलो से प्रभु श्रीराम दरबार पर दीप प्रज्वलवित करके व् माल्यार्पण करके भंडारे का शुभारम्भ किया गया  | एस्सेल गुरुकुल विद्यापीठ  धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन प्रत्येक शनिवार को को सुनियोजित स्थानों पर किया जाता है | संस्था के ट्रस्टी विपनेश पाण्डेय ने बताया कि इस खिचड़ी सहभोज में सैकड़ों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं | श्री पाण्डेय ने बताया कि  यह खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा इसके अलावा संस्था द्वारा समय समय पर गरीबो की सेवा की जाती है जैसे सर्दी में गरीबों को कम्बल व वस्त्र वितरित करना, भोजन कराना इत्यादि  | इस मौके पर उपस्थित संस्था के  मैनेजर ट्रस्टी विपनेश पांडेय , राजा दूबे जी , बड़े भाई श्री पिंकू तिवारी जी , लेखपाल गोमती पांडेय जी , रोशन ओझा जी ,  छोटे भाई  शिवाकांत तिवारी जी , अवधेश पांडेय जी , अनुराग तिवारी , दीपक यादव , दिव्यमान सिंह (अतुल) , सोनू सिंह फैज़ाबाद , मयंक मिश्रा खजुरहट , लल्लन मिश्रा जी , भाई तरूणेश कनौजिया जी , बड़े  मनोज पांडेय जी , गुडलक पंडित , नेता  अर्जुन भारती जी  ,सहित सैकड़ों  भक्त व छेत्रवासी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *