Home > अवध क्षेत्र > ट्रेन की चपेट में आकर लड़का-लड़की की मौत, पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या

ट्रेन की चपेट में आकर लड़का-लड़की की मौत, पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या

यूपी के कानपुर, में शुक्रवार दोपहर एक लड़का और लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो यह प्रेम प्रसंग में आत्म हत्या करने का मामला है। थानाध्यक्ष महाराजपुर ने बताया शुक्रवार दोपहर करीब 13:30 रेलवे लाइन खंभा नंबर 999 / 17 -18 से 15 -16 के मध्य डाउन लाईन पर एक लड़की व एक लड़का कट गए। जिनका शव मौके पर प्राप्त हुआ। मौके पर मिले बैग से लड़की का नाम खुशबू पुत्री राम प्रकाश उर्फ पप्पू निवासी कुलगांव थाना महाराजपुर कानपुर नगर तथा लड़के के दाहिने हाथ पर मयंक लिखा हुआ है। जिसके विषय में अन्य कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। लड़के के बाएं हाथ की उंगली में पहने अंगूठी मैं खुशबू नाम लिखा हुआ है। दोनों के द्वारा प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। परिजनों को सूचना देकर शव को विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *