फर्रुखाबाद/कमालगंज। बीती रात घर पैदल जा रहे वृद्ध ग्रामीण को एक टैम्पो ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर निवासी 65 वर्षीय विशनु दयाल पुत्र मेवाराम बीती रात पैदल अपने घर जा रहे थे। उसी समय उन्हें ग्राम परमनगर और कड़हर के बीच एक टैम्पो ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की हालत गंभीर हो गयी। परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जंहा विशनु दयाल के पुत्र प्रदीप ने उसे भर्ती कराया। चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुशीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।