Home > अवध क्षेत्र > नही रहे प्रसपा केे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह यादव

नही रहे प्रसपा केे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह यादव

पार्टी में शोक की लहर, सभी बडे नेता व पदाधिकरी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
कानपुर नगर | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कानपुर नगर, ग्रामीण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य जिला पंचायर रहे श्रीराम सिंह यादव निवासी अबिरपुर झवैया का काडिर्योलाॅजी में बाईपास सर्जरी के उपरांत निधन हो गया, जिससे प्रसपा पार्टी में शोक की लहर दौड गयी। श्रीराम सिंह यादव के मृत्यु कीसूचना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को दी गयी। वहीं राज्यसभा सदस्य चै0 सुखराम सिंह यादव, देवेंद्र कटियार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल, महासचिव समरजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख महासिचव सचिन वोहरा, धमेंद्र दीक्षित, अमित कठेरिया जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ, अमरदीप, दीपक शुक्ला, सुभाष साहू आदि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अकबरपुर झवैया पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजे गए शोक संदेश को उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह यादव को सौंपा, पार्टी ने उनके पुत्र से वादा किया कि सुख दुख में हर तरह से संगठन उनके साथ खडा है तथा श्रीराम जी की कमी को पूरा नही किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *