Home > अवध क्षेत्र > महिला के साथ हुई लूट

महिला के साथ हुई लूट

कानपुर नगर | सडकों पर अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देते यह बेखौफ अपराधी नित्य नये लोगों को अपना निशाना बना रहे है। इसी क्रम में थाना बर्रा क्षेत्र के गांव अंधा कुमार पर सडक किनारे खडी महिला को लुटेरो ने अपना निशाना बनाया और उसके गले में पडी सोने की चेन लूट कर फरार हो गये।जानकारी के अनुसार करर्रही प्रतापगझा की रहने वाली गीता त्रिपाठी कल अपनी पुत्री से मिलने शहर आयी थी और सडक किनारे खडे होकर आॅटो का इंतजार कर रही थी। पीडिता ने बताया कि तभी वहां बाइक सवार दो युवक आये और उनकी तरफ बढे। इससे पहले वह कुछ समझ पाती लुटेरो ने झपटटा मारण उनके गले में पडी चेन लूट ली और मौके से फरार हो गये। घबरायी महिला ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीडित महिला को कार्यवाही के लिए थाने ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *