Home > अवध क्षेत्र > खाकी की बेरूखी से दर-दर भटकने को मजबूर वृद्धा

खाकी की बेरूखी से दर-दर भटकने को मजबूर वृद्धा

कानपुर नगर |मां शब्द ही अपने में पूर्ण है। जन्म से अपनी अंतिम सांस तक अपने बेटे के हित के बारे में सोचने वाली मां अपने ही कलयुगी पुत्र से त्रस्त है। बेटे ने अपनी वृद्ध मां को सडको पर ठोकरे खाने के लिए घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी किदवई नगर के वृद्धा की पुकान नही सुनी और न ही शहर के अधिकारियों ने वृद्धा की हालत पर तरस खाया। भीषण गर्मी में लाचार वृद्ध मांग इघर उघर भटकने को मजबूर है। सीनियर सिटीजन को सुविधाओं के बारे में सरकारे चाहे जितना भी दंभ भरती हो लेकिन सच्चाई कुछ और ही बयां करती है। अपनो की ही ठोकर खाने वाले वृद्धो की जिम्मेदार भी नही सुनते। एक ऐसे ही मामले में किदवईनगर जूही लाल काॅलोनी निवासी 65 वर्षीय वृद्धा नूरजहां का भी है। नूरजहां के पति लतीफ ओएफसी में कार्यरत थे। उनके जहांचार बेटियां थी वहीं एक पुत्र था। सब कुछ ठीक चल रहा था कि 2017 में नूरजहां के पति की मौत हो गयी और उसके बाद नूरजहां का बुरा समय शुरू हो गया। उसके अपने ही पुत्र द्वारा उसे रोज प्रताडित किया जाने लगा, जिसमें पुत्र की बहू भी साथ देती थी। नूरजहां ने रोज की कलह को अपनी किस्मत मान लिया और अपनो के द्वारा किये जा रहे अत्याचार को सहती रही लेकिन नियती को शायद यह भी मंजूर नही था। सात माह पहले उसके साथ जो हुआ वह मां और पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने वाला था। पुत्र ने अपनी वृद्ध विधाना व बेसहारा मां को ठोकर मारकर घर से निकाल दिया नूरजहां ने बताया कि उसका बेटानशे का लती है और बहू के साथ मिलकर मार-पीट कर घर से निकाल दिया और घर पर कब्जा कर लिया। वृद्धा अपनी करूण पुकार लेकर थाना किदवई नगर भी पहुंची लेकिन वृद्धा को भगा दिया गया, तब से लगातार वृद्धा अधिकारियों की चैखट पर भटक रही है लेकिन किसी को भी उसपर तरस नही आ रहा है। बेटे और प्रशासन की अनदेखी का दर्द वृद्धा की आंखो से छलक पडता है। सरकार द्वारा बुजुर्गो के लिए कई कानून है लेकिन जिम्मेदार उन पर अमल नही करते है। जब किसी सीनयिर सिटीजन की हत्या जैसी घटना होती है उस समय प्रशासन व पुलिस सक्रियता दिखाते है, उन्हे सरकारी नियम याद आते है। पूर्व में कई घटनाये इसी प्रकार की सामने आई, जिसमें किसी भी वृद्ध को न्याय नही मिला। अब यह वृद्ध दर-दर भटक रही है और पुलिस व अधिकारियों को कोस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *