Home > अवध क्षेत्र > कानपुर में सड़क हादसे के शिकार सभी 17 मृतकों की शिनाख्त

कानपुर में सड़क हादसे के शिकार सभी 17 मृतकों की शिनाख्त

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सचेंडी इलाके में मंगलवार रात एक मिनी बस और तिपाहिया सवारी वाहन (विक्रम) में भिड़ंत होने से मृत सभी 17 लोगों की शिनाख्त कर ली गयी है। हादसे में घायल पांच लोगों में एक की हालत गंभीर बनी हुयी है। मरने वालों में एक परिवार के तीन सगे भाई और दूसरे परिवार के दो सगे भाई शामिल है। विक्रम में सवार ज्यादातर लोग एक बिस्कुट फैक्ट्री के कर्मचारी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का चालक शराब के नशे में था जिसको सवारियों ने रफ्तार पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी थी मगर उसने बस की रफ्तार और बढा दी जबकि विक्रम टेम्पो का चालक शार्ट कट के चक्कर में गलत दिशा से वाहन ला रहा था। टेम्पो में करीब 21 यात्री सवार थे जिनमे से 17 की मौत हो गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के शिकार लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है जबकि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों की जांच रिपोर्ट जल्द दिये जाने के निर्देश दिये है। श्री मोदी ने मृतकों के परिजनो को दो दो लाख रूपये और घायलो को 50-50 हजार रूपये देने की घोषणा की है जबकि मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को दो दो लाख रूपये की राशि देने का एलान किया है। मृतकों में गोलू परिहार (22),धनीराम (55),बलबीर सिंह यादव (50),सुरेन्द्र यादव (45),अनु सिंह (18), ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार (50),धर्मराज सिंह (22),गौरव (18),राम मिलन (22),रजनीश (20),नन्हू पासवान (22), करन सिंह (35),राम मिलन (24) लवलेश (20),शिवचरन (20),उदय नारायण (55) और सुभाष (20) शामिल है। इनमें से 13 मृतक संचेडी थाना क्षेत्र के लालेपुर गांव के निवासी है वहीं चार इसी क्षेत्र के ईश्वरीगंज गांव के रहने वाले थे। सभी घायलों का इलाज हैलट अस्पताल में किया जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार देर रात संचेडी के किसान नगर क्षेत्र में मिनी बस और विक्रम के भिड़ंत हो गयी थी। देर रात तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को सड़क के किनारे कर लिया गया है जिससे यातायात बहाल हो गया है। प्रदीप वार्ता उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन को घटना में राहत कार्य करने के साथ ही घायलों का बेहतर इलाज किए जाने के आदेश दिए हैं। वहीं मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने की बात कही है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचेंडी के किसान नगर क्षेत्र में नहर के पास तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट मिनी बस और विक्रम में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होने से घायल सवारियों मे चीख पुकार मच गई और हाइवे पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालते हुए राहत कार्य शुरु किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को निकालने में पुलिस व ग्रामीणों के पसीने छूट गए। आनन फानन घायलों को एम्बुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि हादसे में 16 लोगों की मौत हुई हैं। खबर लिखे जाने तक करीब 18 घायल हैलट अस्पताल इलाज के लिए लाए गए हैं। वही अस्पताल में प्राचार्य डॉ आरबी कमल के साथ सीएमओ नेपाल सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *