कानपुर नगर, प्रशासन की अनदेखी और जिम्मेदारो की लापरवाही के कारण शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भू-माफिया तथा बिल्डर धडल्ले से हरे पेडों को कटवा रहे है। ऐसा ही मामला सामने आया है। एक ओर पर्यावरण के खतरे से जूझ रहे शहर में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। सरकार पेड लगाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन और सम्बन्धित विभाग उनकी उम्मीदों को पलीता लगा रहा है।थाना बिधनू क्षेत्र में लागातार हरे पेडों की कटान की जा रही है और जानते हुए जिम्मेदार तथा पुलिस मौन है। न ही कोई कार्यवाही की जा रही है। सूत्रों की माने तो मिली भगत से हरे पेंडो की कटान की जा रही है। अब लोगों में इसके लिए गुस्सा उमड रहा है और लोग विरोध पर उतर आये है। स्थानीय लोगो ने बताय कि भूमाफिया आनंद राय तथा कैलाश लालवानी लगातार हरे पेड कटवा रहा है। बिधनू के ग्राम सभा उरियारा के औंधा गांव में सैकडो पेडों को काटा जा चुका है। लोगोंने भूमाफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की तथा सीएम योगी से कार्यवाही के लिए गुहार भी लगायी। लोगों ने बताया कि भूमाफिया पेड काटकर प्लाटिंग करा रहें है।