Home > अवध क्षेत्र > भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के समस्त शक्ति केंद्रों को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के समस्त शक्ति केंद्रों को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारंभ आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के समस्त शक्ति केंद्रों को वर्चुअल रूप से संबोधित करके किया। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने 27,700 शक्ति केंद्र प्रभारियों को वर्चुअली संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के सभी 217 शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुनने हेतु जुड़े। जिसमें भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के सिविल लाइंस मंडल के अंतर्गत प्राइमरी पाठशाला परमट एवं पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को सुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मानवेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में , मंत्री नीलिमा कटियार ने चंद्रशेखर आजाद विद्यालय रतनपुर में, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गणेश शंकर विद्यार्थी में, एमएलसी सलिल विश्नोई ने बिरहाना रोड स्थित अपने कार्यालय में, पूर्व विधायक राकेश सोनकर ने मुक्ता प्रसाद बसंत लाल विद्यालय में सुना। सिविल लाइंस मंडल शक्ति केंद्र एवं पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री राम किशोर साहू जिला महामंत्री वीरेश त्रिपाठी संतोष शुक्ला जितेंद्र शर्मा अवधेश सोनकर डॉ जनमेजय सिंह विनोद सोनकर रिचा सक्सेना रोहित साहू रवि दुबे रिषी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अवध की आवाज कानपुर महानगर संवाददाता इरशाद अहमद की रिपोर्ट*

                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *