Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > अवैध निर्माणों पर जिम्मेदारो की आखें बंद

अवैध निर्माणों पर जिम्मेदारो की आखें बंद

कानपुर नगर| जी हां एक ओर तो शहर में केडीए अपनी जमीनों को अवैध कब्जों से खाली करा रहा है। शहर भर में केडीए अभियान चलाकर करोडो की जमीने अवैध कब्जा मुक्त भी करा चुका है लेकिन शहर भर में चल रहे अवैध निर्माणो पर केडीए के जिम्मेदार आखंे मूंदे हुऐ है। अभियन्ताओं और जेईयो के संरक्षण में धडल्ले से अवैध निर्माण जारी है।
               कानपुर नगर में केडीए के ही अधिकारियों और जेईयो के संरक्षण में अवैध निर्माण किये जा रहे है। जिन भूखण्डो और भवनों पर केडीए द्वारा पूर्व में सीलिंग की कार्यवाही की जा चुकी है। ऐेसे सील लगे निमाणाखण्डो में अवैध निमार्ण तेजी से किये जा रहे है और लगभग सील भवनो मे कार्य भी पूरा हो चुका है। सूत्रो की माने तो क्षेत्रीय जेई और कुछ केडीए के अधिकारियों की सांठ-गांठ के कारण सील लगे भवनो पर निर्माण किया जा रहा है, जिसमें थाना रायपुरवा के पास देव नगर में भवन संख्या 87/426 में अवैध नर्माण जारी है, इसी प्रकार  आचार्य नगर स्थित भवन संख्या 87/327 में भी अवैध निर्माण कराया जा रहा है। बीते दिनों समाचारपत्र में खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी अधिकारियों या क्षेत्र के जेई ने इस प्रकरण को संज्ञान में नही लिया और अवैध निर्माण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *