Home > अवध क्षेत्र > प्रदेश के विकास की जो परिकल्पना की थी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने उसे साकार रूप दिया- जनार्दन मिश्र 

प्रदेश के विकास की जो परिकल्पना की थी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने उसे साकार रूप दिया- जनार्दन मिश्र 

सीतापुर। आरएनएस। भारतीय जनता पार्टी नें लोक कल्याण संकल्प के साथ देश और प्रदेश के विकास की जो परिकल्पना की थी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने उसे साकार रूप दिया है। किसान समृद्धि की ओर अग्रसर है। लघु एवं कुटीर उद्योगों में भी विकास हो रहा है। देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह बात दीन दयान उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत नगर के लोहारबाग सेक्टर के भगत सिंह पार्क में चैपाल के दौरान पूर्व सांसद जनार्दन मिश्र ने कही । उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया था, पार्टी उन उम्मीदों पर खरा उतर रही हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय को आदर्श मानकर निरन्तर देश सेवा में लगी भाजपा देश के उत्थान के लिये दृढ़ संकल्पित है। इस प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर झण्डे, पोस्टर व दीन दयाल उपाध्याय का साहित्य लोगों वितरित कर उनके विचारों से अवगत कराया। इसी श्रंखला में खैराबाद नगर से दिनेश शर्मा, ग्राम अंगरासी के बूथ सरना, धौरसारा बूथों पर मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, खैराबाद देहात से रामेश्वर प्रसाद गप्पू, कन्टोनमेन्ट में डा. अरूण गुप्ता ने जनसम्पर्क कर मोदी सरकार की नीतियों को बताया। इस दौरान लोहारबाग सेक्टर प्रवासी पंकज पाण्डेय, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा, संजय मिश्रा, राजीव मेहरोत्रा, ब्रजेश गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार शुक्ला, कन्हैया अवस्थी, सुरेश कनौजिया, आशीष गुप्ता, संजीव शर्मा, उमेश अग्रवाल, दीपक शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *