Home > अवध क्षेत्र > सम्मान पूर्वक हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

सम्मान पूर्वक हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

संवाददाता कुलदीप मिश्रा

हरदोई पिहानी। लोकतंत्र सेनानी रहे लेहना गांव निवासी रघुनाथ का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताते हैं कि 1977 के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले रघुनाथ पुत्र नन्हे लोकतंत्र सेनानी थे। बताया जाता है कि कुछ दिनों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ बीमार थे। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके अंतिम संस्कार के लिए उप जिलाधिकारी सदर लक्ष्मी एन क्षेत्राधिकारी हरियावा शिवराम कुशवाहा व कोतवाल महेश चंद्र ने सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय तिरंगे के साथ उनकी अंतिम यात्रा में विदाई दी । विदाई के दौरान गांव में काफी लोगों की भीड़ रही सभी लोगों की आंखें नम थी बताया जाता है ग्रामीणों के मुताबिक रघुनाथ अपने पीछे 4 पुत्र और 4 पुत्रियों को छोड़ गए। उनकी मौत से परिजनों का बुरा हाल था।
रिपोर्टर:कुलदीप मिश्रा पिहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *