Home > अवध क्षेत्र > मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *