Home > अवध क्षेत्र > जिला महिला अस्पताल व सभी सीएचसी पर आज आयोजित होगा खुशहाल परिवार दिवस

जिला महिला अस्पताल व सभी सीएचसी पर आज आयोजित होगा खुशहाल परिवार दिवस

परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर रहेगा जोर
हरदोई | समुदाय में परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता लाने और लोगों द्वारा परिवार नियोजन के साधनों की स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से हर माह की 21 तारीख़ को खुशहाल दिवस का आयोजन किया जाता है | यह सरकार की एक नयी पहल है | इस पहल के अंतर्गत लक्षित समूह के द्वारा परिवार नियोजन साधनों के अपनाने पर खास जोर दिया जा रहा है | यह लक्षित समूह हैं – जनवरी 2020 के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था (एच.आर.पी.) के रूप में चिन्हित की गयीं थीं, नव विवाहित दम्पति (जिनका विवाह जनवरी 2020 के बाद हुआ है) और वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं – यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सूर्यमणि त्रिपाठी ने दी |
परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. स्वामी दयाल ने बताया – खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन पिछले साल नवम्बर माह से किया जा रहा है | पिछले तीन माह की भांति इस माह भी यह जिला महिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी पर आयोजित किया जायेगा | इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय और सभी सीएचसी पर परिवार नियोजन साधनों का स्टाल लगेगा, संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस बार परिवार नियोजन का मेगा कैंप लगाया जायेगा | इसके माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया जायेगा और साथ ही साधनों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा |
डॉ. दयाल ने बताया- समुदाय में लोगों को आशा कार्यकर्ता और एएनएम के माध्यम से जागरूक किया जायेगा | इस कार्य में सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सी. एच. ओ.) भी आशा की मदद करेंगे । साथ ही महिला आरोग्य समिति के सदस्य भी इच्छुक दम्पति द्वारा चुने गए साधनों की उपलब्धता पर आशा का सहयोग करेंगे |
एक वर्ष के भीतर विवाहित नव दम्पति को नई पहल किट देते हुए परिवार नियोजन साधनों के बारे में विस्तार से बताते हुए मैरिज रजिस्ट्रेशन के बारे में भी अवगत कराया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *