Home > अवध क्षेत्र > वैदिक-मन्त्रों के साथ दहेजरहित आदर्श विवाह सम्पन्न

वैदिक-मन्त्रों के साथ दहेजरहित आदर्श विवाह सम्पन्न

हरदोई (यूएनएस)। पिहानी मेंविगत रात्रि को गायत्री प्रज्ञा पीठ पर परंपरागत ढ़ंग से वैदिक मंत्रों के साथ दहेजरहित आदर्श विवाह संपन्न हुआ। जिसमें दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई। कस्बे के देवेंद्र मिश्र की पुत्री दीप्ति मिश्रा का विवाह जिला फतेहपुर के विजय दुबे के साथ प्रज्ञा पीठ के प्रांगण में धूमधाम से हुआ। वैदिक रीति से मंगलाचरण, पवन स्वस्तिवाचन, अग्नि पूजन आदि क्रमों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तदोपरान्त दोनों ने अग्नि के सात फेरों को पूरा करके एक-दूसरे का हमेशा साथ निभाने का वचन लिया। वर-वधू ने एक दूसरे के गले में जयमाल डालकर विभिन्न रीति-रिवाज पूरे किए। प्रज्ञा पीठ पर सम्पन्न हुए इस विवाह ने तरह-तरह से लोगों को प्रेरणाएं दीं। प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर के साथ उनकी टीम के बृजनंदन वर्मा, अनु शर्मा व निखिल गुप्ता ने संगीतमयी प्रस्तुति के साथ कर्मकांड पूरे कराए। एक ओर जहां यह विवाह सामाजिक फूहडपंथी से बहुत दूर था, वहीं दूसरी ओर भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा भी यहां देखने को मिली। वैवाहिक कार्यक्रम के अंतिम चरण में लोगों ने दूल्हा और दुल्हन पर पुष्पवर्षा करके उन्हें आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *