Home > अवध क्षेत्र > जीआरएस संघ के जिला उपाध्यक्ष बने संजय गुप्ता

जीआरएस संघ के जिला उपाध्यक्ष बने संजय गुप्ता

लखीमपुर खीरी। संजय गुप्ता बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष। निघासन ब्लाक की रकेहटी ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक है संजय गुप्ता। जीआरएस संघ के निघासन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कनौजिया के साथ जिले सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को जीआरएस संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
संजय गुप्ता के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके जीआरएस मित्रों के साथ सभी इष्ट मित्र व परिवार जनों में खुशी की लहर दौड़ गयी और शोषलमीडिया पर संजय गुप्ता को जमकर बधाईयां मिल रही है। और क्यों न हो ग्रामरोजगार सेवको के लिए तो बहुत बड़ी खुशी की बात होगी क्योंकि वो एक ऐसे अकेले ग्रामरोजगार सेवक है। जो बिना किसी पद पर होने के बावजूद समस्त ग्रामरोजगार सेवक के हक के लिए लड़ते रहते है। और लड़ना ही नही वो झगड़े के लिए भी आमादा हो जाते है। अपने भइयो के हक के लिय मगर जब आज उनको जब इतने बडे पद के लिए सम्मानित किया गया है। तो वो उसके वास्तविक हक दर भी थे।इसी लिये निघासन ब्लाक के सभी ग्रामरोजगार सेवकों ने उनको दिल से बधाई दी उन लोगो मे दौड़ी खुशी की लहर ग्रामरोजगार सेवकों के कहेना है। कि संजय गुप्ता उनके हक के लिए हमेशा लड़े है। और लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *