Home > अवध क्षेत्र > ग्राम न्यायालय के लिए 10 एकड़ भूमि खरीदेगा प्रशासन*

ग्राम न्यायालय के लिए 10 एकड़ भूमि खरीदेगा प्रशासन*

बिल्थरारोड। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत बिल्थरारोड में ग्राम न्यायालय के लिए प्रशासन को 10 एकड़ भूमि की सख्त आवश्यकता है। A.D.M. वित्त एवं राजस्व ने S.D.M. बिल्थरारोड को क्षेत्र के कास्तकारों से सम्पर्क स्थापित कर उनकी सहमति पत्र व भूमि मूल्य का विस्तृत ब्यौरे के साथ तलब किया है। ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए घोषणा काल से ही भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार गुप्त एवं चुनाव जितने के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक धनञ्जय कन्नौजिया व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने ग्राम न्यायालय की स्थापना कराने के लिए पत्राचार कर प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रशासन की सक्रियता से ऐसा लग रहा है कि क्षेत्र की जनता को कम खर्च में न्याय मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *