Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > दशरथ महल में ११ वें विन्दुगाद्याचार्य आचार्य विश्वनाथ प्रसादाचार्य महाराज काे २१वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया

दशरथ महल में ११ वें विन्दुगाद्याचार्य आचार्य विश्वनाथ प्रसादाचार्य महाराज काे २१वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या। चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ के राजमहल बड़ी जगह दशरथ महल में ११वें विन्दुगाद्याचार्य आचार्य विश्वनाथ प्रसादाचार्य महाराज काे  २१वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। इस माैके पर रामनगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी महन्त के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर दशरथ महल के वर्तमान विन्दुगाद्याचार्य महन्त देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज ने कहाकि पूर्वाचार्य महन्त में संतत्व के गुण देखते ही झलकते थे। वह निराश्रिताें व जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। अन्त में विन्दुगाद्याचार्य महन्त देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज के कृपापात्र कृपालु रामभूषण महाराज ने आए हुए संत-महंत व विशिष्ट जनाें का स्वागत-सत्कार किया। इस माैके पर विशाल भण्डारे का भी आयाेजन हुआ। पुण्यतिथि के माैके पर श्रीरामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महन्त नृत्यगाेपाल दास, रंगमहल मन्दिर के महन्त रामशरण दास, अयाेध्या संत समिति अध्यक्ष महन्त कन्हैयादास रामायणी, समाजवादी संतसभा राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त भवनाथ दास, रामकथा मण्डप महन्त डॉ. रामानंद दास, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, स्वामी शक्तिशान्तानंद सरस्वती केरल, दंतधावनकुण्ड महन्त नारायणाचारी, रामजन्मभूमि मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास, दर्शन भवन की महन्त डॉ. ममता शास्त्री, जगन्नाथ मंदिर महन्त राघव दास, हनुमत सदन महन्त अवधकिशाेर शरण, महन्त रामलाेचन शरण, महन्त रामजी दास, महन्त रामभजन दास, रामायणी राममंगल दास, महन्त रामकुमार दास, महन्त कमलादास रामायणी, महन्त अर्जुन दास, महन्त अवधेश दास हनुमानगढ़ी, महन्त हरिसिद्धि शरण, महन्त राममिलन दास, नव्यन्यायाचार्य तुलसीदास, पार्षद पुजारी रमेश दास, पुजारी राजू दास, राजन बाबा, पार्षद आलाेक मिश्रा,  वैश्य विनाेद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *