Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > भाजपा कार्यालय मंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

भाजपा कार्यालय मंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

अयोध्या। गांधी जयंती के पूर्व पहली अक्टूबर को सुबह आठ बजे स्वच्छता अभियान सहादतगंज सरदार भगत सिंह वार्ड बूथ नंबर 10 मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंत्री महानगर बबलू मिश्रा और पार्षद संतोष सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस कार्यक्रम मे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा के कार्यालय मंत्री ने स्वच्छता अभियान 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाकर गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर देश और समाज को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *