Home > अवध क्षेत्र > भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने की जनसभा

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने की जनसभा


नगर पंचायतों के विकास से प्रदेश के एक तिहाई लोगों का होता है विकास बोले हृदय नारायण दीक्षित
उन्नाव। अचलगंज उन्नाव स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा सदैव विजेता रही है क्योंकि पार्टी का मानना है नगर पंचायतों में प्रदेश की एक तिहाई जनसंख्या निवास करती है। इसलिए नगर पंचायत के विकास से प्रदेश के एक तिहाई लोगों का विकास हो जाता है। भाजपा ने सदैव नगर पंचायतों के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च किया है। जनता ने भी इसका उपकार वोट देकर चुकाया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायणदीक्षित ने स्थानीय नगर पंचायत से भाजपा की प्रत्याशी सरोज गुप्ता के समर्थन में लोहचा मोड़ स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए उन्होंने कहा सरोज गुप्ता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी हैं आप लोग पूरी ताकत लगाकर विजई बनाएं विकास का जिम्मा हमारा और हमारे मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी का है। कार्यालय परिसर में काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे क्षेत्र के लोगों ने भी मिलकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षितसे मिलकर खुश नजर आए दीक्षित जी ने मौजूद लोगों से हर मदद संभव के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *