Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > यमुना नदी में डूबा मोहम्मदपुर गांव का युवक संदीप, गोताखोरों के काफी मशक्कत के बाद लाश बरामद

यमुना नदी में डूबा मोहम्मदपुर गांव का युवक संदीप, गोताखोरों के काफी मशक्कत के बाद लाश बरामद

अयोध्या जिले का व्यक्ति कौशांबी में गया था रिश्तेदारी
अवध की आवाज ब्यूरो
अमानीगंज- अयोध्या। यमुना नदी में स्नान करने गये दो व्यक्ति नदी में डूब गये हैं। दो व्यक्तियों के अचानक यमुना नदी में डूब जाने के बाद उनकी खोज शुरू हो गई है मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के यमुना नदी के एगवा घाट की है ।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या जनपद के खंड़ासा क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव के चंद्रभान दुबे का भतीजा संदीप दुबे पुत्र राम तेज दूबे उम्र 30 वर्ष सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव में अपनी रिश्तेदारी गए थे। शनिवार को सुबह संदीप दुबे निवासी मोहम्मदपुर अयोध्या अपने रिश्तेदार प्रियांशु मिश्रा उम्र 13 वर्ष पुत्र विजय मिश्रा निवासी तरना थाना सराय अकिल को साथ लेकर रिस्तेदारी ननिहाल महिला गांव राधेश्याम के घर गए थे। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे दोनों लोग यमुना नदी में घाना घाट ऐगवा के पास यमुना में स्नान करने चले गये यमुना नदी में स्नान करने के दौरान दोनों व्यक्ति नदी में डूब गये। दोनों के डूब जाने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और मल्लाहों वह पुलिस प्रशासन की मदद से डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश जाल डलवाकर की जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से लाश बरामद हुई है लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उक्त जानकारी मृतक के चाचा चंद्रभान दुबे ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *