Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > समाजवादी पार्टी जिला महिला संवाद सम्मान एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

समाजवादी पार्टी जिला महिला संवाद सम्मान एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर जिला महिला संवाद सम्मान एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओ का सबसे ज्यादा विकास मुलायम सिंह यादव की सरकार मंे हुआ नेता जी ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओ को आरक्षण दिया इन्ही की देन है कि दलित पिछड़े महिलाओ को सरकार में प्रतिनिधित्व मिला उन्होन ने कहा कि 2024 के लोक सभा के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सर्वाधिक सीटे जीतकर इण्डिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनायेगी। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में महगांई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। महिलाओ को घर गृहस्थी चलाने मंे भी बहुत कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। किसान नौजवान परेशान है, इस बार लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन’ ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था पूरे तरीके से ध्वस्त है, स्वास्थ्य व्यवस्थाये भी ठीक नही है आम जनता परेशान है। श्री पाण्डेय ने कहा कि महिलाओ का सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है, क्योकि अखिलेश यादव के शासन काल में कन्या विद्या धन, पढ़े बेटिया-बढ़े बेटिया, लेपटॉप, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी महिला पेंशन सहित अनेक ऐतिहासिक कार्य किये है जिसे महिलाये आज भी याद कर रही है। सपा जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में सभी वर्गो ने मन बनाया है कि लोकसभा 2024 के चुनाव में सपा प्रत्याशी जीताकर इण्डिया गठबंधन के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार बने। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार में जीतना विकास का कार्य हुआ है उतना विकास किसी भी सरकार ने नही किया जनता सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहो से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव ने कहा कि महिलाओ का विकास तभी होगा जब इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी, उन्होने ने आये हुये राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का स्वागत करके आभार व्यक्त किया। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त महिला पदधिकारीयो को मनोनयन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू सिंह द्वारा वितरण किया गया। पार्टी के नेताओ के द्वारा आये हुये अतिथियो को स्मृतिचिन्ह् व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसपर मुख्यरूप से प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव अमृत राजपाल, चौधरी बलराम यादव, जेपी यादव, रोली यादव, अंसार अहमद बब्बन, रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, नागेश्वर नाथ कोरी, सत्यनारयन मौर्य, दानबहादुर सिंह, श्रीचन्द्र यादव, मों0 हलीम पप्पू वीरेन्द्र गौतम, सूर्यभान यादव, गौरव पाण्डेय, संटी तिवारी, शहबाज लकी, उमा यादव, स्नेहलता निषाद, साधना सिंह, सौम्या पाण्डेय, मुस्कान सावलानी नसीर बानो, विमला निषाद, राजकुमारी कोरी, लीलावती यादव, पूनम यादव, नीलम श्रीवास्तव, रीता राही, नीलम कोरी, मिथिलेश, आरती, मंजू यादव, शर्मिला दीदी, बबिता गुप्ता, सुनीता कोरी, वन्दना चर्तुवेदी, मधू यादव, निकहत सिद्दीकी, गीता यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *