Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – डॉ अरुण कुमार सक्सेना

कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – डॉ अरुण कुमार सक्सेना

अयोध्या। अखिल भारतीय  चित्रांश वंशज महासभा के तत्वावधान में आयोजित शानदार एवम भव्य कार्यक्रम में उ0प्र0 सरकार के वन ,पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री ने वतौर मुख्य अतिथि कहा कि कायस्थ समाज भारत मे अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया है।उनके असाधारण कार्यो ने देश की सामाजिक विकास को नया आयाम दिया है।उन्होंने कहा कि देश के  गौरवशाली इतिहास में कायस्थ समाज का अतुलनीय योगदान  है। चुनावों में कायस्थ समाज को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथि   भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने सामाजिक गतिविधियों में  सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एकता और संगठित रहने से समाज को बल मिलता है। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि  डॉ अरुण कुमार सक्सेब ने चित्र गुप्त भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्ज्वलित किया।उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक स्तुति एवम आरती की गई। कार्यक्रम में कायस्थ संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश खरे ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सक्सेना ,अखिल भारतीय चित्रांश वंशज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र माथुर ,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव सहित  अनेक सामाजिक संगठनों के नेताओं ने सामाजिक विकास एवम उन्नति हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम के संरक्षक एवम वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार बी एन दास ,भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री  कमलेश श्रीवास्तव,वरिष्ठ सर्जन डॉ हरिओम श्रीवास्तव, अधिवक्ता पीयूष रंजन ,अयोध्या महोत्सव अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव,कायस्थ जागरण संस्थान भारत  के राष्ट्रीय महासचिव राजन श्रीवास्तव,वरिष्ठ भाजपा नेता  नीरज श्रीवास्तव रिंकू, प्रशासनिक अधिकारी सर्वेश मोहन ,,भाजपा महानगर  उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,जनसूचना अधिकार विशेषज्ञ अधिवक्ता धनुष श्रीवास्तव ,आलोक खरे ,वरिष्ठ संवाददाता प्रमोद श्रीवास्तव NDTV, अभिषेक श्रीवास्तव टाइम्स नाउ, नितिन श्रीवास्तव अमर उजाला, हिंदी दैनिक न्यूज़ के सम्पादक राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव (उर्दू अकादमी),कायस्थ जागरण संस्थान के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,पूर्व प्राचार्य अजय मोहन श्रीवास्तव , अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ,प्रतीक श्रीवास्तव महानगर महामंत्री,इंजीनियर एस  एन लाल ,विभिन्न कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियों सहित चार दर्जन व्यक्तियों को कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार सक्सेना उ0प्र0 सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री  एवम विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता भाजपा श्री हरीश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा   कायस्थ गौरव सम्मान का प्रशस्ति पत्र प्रदान  कर सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र माथुर एवम    डॉ अमित श्रीवास्तव ,राकेश श्रीवास्तव  ,आशीष श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव ,वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूषरंजन ने कार्यक्रम ने आये सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता  जयशंकर श्रीवास्तव व संचालन राजन श्रीवास्तव एवम सिद्दार्थ श्रीवास्तव ने किया।
सम्मान समारोह के पूर्व कार्यक्रम के राष्ट्रीय अधिवेशन  सत्र  का उद्घाटन  अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया।अयोध्या विधायक ने केंद्र एवम प्रदेश  सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अयोध्या का चहुमुखी विकास करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।अयोध्यावासी होने के नाते हम स्वयं को गौरवशाली मानते है।उन्होंने कायस्थों की सामाजिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए  कार्यक्रम आयोजको को बधाई दी।अधिवेशन में मध्यप्रदेश ,झारखण्ड ,बिहार सहित उ0प्र0 के कई जिलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।कायस्थ समाज के अनेक संगठनों एवम कायस्थ वुद्धिजीवियों ने कार्यक्रम के अध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव एवम उनकी टीम सिद्धार्थ श्रीवास्तव  अनूप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित आयोजन समिति को भव्य एवम शानदार सफल कार्यक्रम की हार्दिक बधाई दी है,जिनके अथक प्रयास से  कार्यक्रम सफलता पूरक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *