Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > दीपोत्सव, अयोध्या में निकाली गई भव्य शोभायात्रा राम मय हुई अयोध्या, हुए त्रेता युग के दर्शन

दीपोत्सव, अयोध्या में निकाली गई भव्य शोभायात्रा राम मय हुई अयोध्या, हुए त्रेता युग के दर्शन

अयोध्या | धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2019 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 24 अक्टूबर को हो चुका था जिसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह अयोध्या के साकेत महाविद्यालय परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देश के अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग लोकनृत्य कलाओं झांकियों का प्रदर्शन इस शोभायात्रा में किया जा रहा है। इस शोभायात्रा को फिजी गणराज्य स्पीकर वीणा भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर राम कथा पार्क तक जाएगी। जहां पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत करेंगे और भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे। शोभायात्रा में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास लंका विजय के बाद अयोध्या में वापसी पर राम राज्याभिषेक तथा को दर्शाया गया है। 11 रथों पर सजाई गई भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए लाखों की संख्या में दर्शक और श्रद्धालु धार्मिक मौजूद है। शोभायात्रा की अगुवाई जिले के सांसद लल्लू सिंह सहित पांचों विधानसभा के विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। शोभायात्रा के बाद राम कथा पार्क में भगवान राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम और देर शाम राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 3 लाख21 हज़ार दीपक जलाएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *