Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में अज्ञात युवती की मिली लाश, मचा हड़कम्प

अयोध्या में अज्ञात युवती की मिली लाश, मचा हड़कम्प

अम्बिकानन्द त्रिपाठी

अयोध्या।फैज़ाबाद|  नयाघाट पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात युवती की हत्या कर फेंकी गई  लाश मिलने से मचा हड़कंप। इस लडकी का शव सरयू नदी के श्मशान घाट अयोध्या मे पड़ा मिला है।
उसके दाहिने हाथ मे गोदना से छाया  लिखा है। लडकी की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। युवती के साथ घटी हत्या जैसी घटना से क्षेत्र में चर्चा ए आम हो रही है। कोई कहता है कि उसके साथ रेप या गैंग रेप करने के बाद यहां लाकर अज्ञात अभियुक्तों ने फेका होगा, तो कोई कह रहा है कि युवती की लाश यहां मिलना पुलिस की गश्ती पर सवाल उठातीं हैं ??
बहरहाल अयोध्या पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में अभी जुटी हैं। ज्ञात हो कि अज्ञात लाश अयोध्या में एवम हाईवे पर इससे पूर्व भी कई बार मिल चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *