Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित किये जाने हेतु निगम पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है – महापौर 

अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित किये जाने हेतु निगम पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है – महापौर 

अम्बिका नन्द त्रिपाठी 
अयोध्या। शहरों के स्तरोन्नयत एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने हेतु दिनांक 15.04.2022 से 15.06.2022 तक 60 दिवसीय 12 सूत्रीय विशेष अभियान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मा0 नगर विकास मंत्री  श्री ए 0के0 शर्मा जी के द्वारा निकाय के मा0 महापौरगण के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया गया, जिसके क्रम में नागरिक सुविधाओं में निरन्तर वृद्धि किये जाने व शहर को सुन्दर  बनाये जाने हेतु 12 सूत्रीय बिन्दुओं पर विशेष अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी, जिसके अंतर्गत सड़कों के मानक के अनुरूप लेन पेंटिंग वाह ज़ेब्रा क्रॉसिंग आदि की मार्किंग का कार्य, बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु जंक्शन इंप्रूवमेंट का कार्य, वायु प्रदूषण के रोकथाम हेतु AQI के मानक के अनुरूप वैज्ञानिक तरीके से रोड साइड पर प्लांटेशन, वर्टिकल गार्डन का विकास, निर्माणाधीन एवं अविकसित पार्कों का का विकास, शहर के प्रमुख स्थलों पर म्यूरल पेंटिंग एवं थीम के अनुरूप वॉल पेंटिंग का कार्य, शहर के मुख्य बाजार रेलवे स्टेशन बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर सायं काल 4:00 से 8:00 तक सफाई का कार्य, गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स को पूर्णरूपेण समाप्त करना, शहर के मुख्य नालों में दुर्गंध की समाप्ति के दृष्टिगत बायोरेमेडीएशन फाइटोरीमेडिएशन कराया जाना, वर्षा ऋतु से पूर्व विशेष अभियान चलाकर नाले एवं नालियों की सफाई कराया जाना, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय का विकास एवं संचालन, लिगेसी वेस्ट का ससमय निस्तारण , निकाय में स्थापित होल्डिंग को व्यवस्थित करना एवं उनका मानकीकरण, डिजिटल होर्डिंग की स्थापना आदि कार्य सम्मिलित है।इसके साथ साथ इन 12 सूत्रीय बिन्दुओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण किये जाने की अपेक्षा भी मा0 महापौरगण से की गयी। इसी  क्रम में महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्याय जी द्वारा नाला सफाई अभियान का शुभारम्भ महात्मा गांधी वार्ड के जलकल अमानीगंज से किया गया। मा0 महापौर जी द्वारा अवगत कराया गया कि अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित किये जाने हेतु निगम पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है। वर्तमान में अयोध्या में निरन्तर बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत नागरिक सुविधा में वृद्धि का प्रयास निरन्तर जारी है।  इसके साथ साथ मा0 मंत्री जी की अपेक्षानुसार निर्धारित अवधि में जारी किये गये 12 सूत्रीय बिन्दुओं पर भी विशेष अभियान का क्रियान्वयन भी प्राथमिकता पर पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर महापौर ऋषि ने केश उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त हरिश्चन्द्र सिंह, सुश्री अंकिता शुक्ला, क्षेत्रीय पार्षद श्री दिनेश मौर्य, महाप्रबन्धक (जल) महेशचन्द्र आजाद, जोनल सेनेटरी अधिकारी क्षितिज मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयेन्द्र वर्मा, देवी प्रसाद, इंद्रसेन सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *