Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या नगरी के अनेकों जगहों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठप्प

अयोध्या नगरी के अनेकों जगहों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठप्प

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या/फैजाबाद | विद्युत विभाग व नगर निगम के मध्य तालमेल न होने के कारण अयोध्या नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक हफ्ते से मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठप्प है।नयाघाट से फैज़ाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी मार्ग प्रकाश दस दिन से नदारद है। प्रमोदवन तिराहे से धमेड़ीमन्दिर मार्ग तथा प्रमोदवन तिराहे से डाकघर आने मार्ग सहित अन्य मार्गों पर प्रकाश की ब्यवस्था नहीं है।पूरी नगरी में दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। दिन वह रात में बार-बार विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। जिससे दुर्गा प्रतिमाओं व मन्दिरों में दर्शन करने वाले श्रृद्धालुगणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर चल रहे पटरी निर्माण कार्य से वैसे ही नागरिक परेशान हैं दूसरी तरफ मार्ग प्रकाश के अभाव में और परेशानी बढ़ गई है।
उक्त समस्या के समाधान हेतु जब मैंने दिनांक 15 अक्टूबर 2018की शाम क्षेत्रीय विधायक, नगर निगम के मेयर, से सम्पर्क करना चाहा तो दोनों जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठे। एस,डी,ओ, हाइडिल आर बी वर्मा से बात करने पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर इस समस्या का समाधान करने में रुचि न लेने की बात कही।जब आयुक्त नगर निगम से बात की गई तो उन्होंने समस्या का समाधान न होने के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल विद्युत विभाग व नगर निगम के आरोप प्रत्यारोप के बीच अयोध्या की जनता कष्ट झेल रही है। विधायक व मेयर के साथ साथ उच्चाधिकारियों को तत्काल इस समस्या का समाधान कराना चाहिए अन्यथा भीषण दुर्घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *