Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में 12 दिवसीय श्री अवध महोत्सव 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक

अयोध्या में 12 दिवसीय श्री अवध महोत्सव 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या। शहर के गुलाब बाड़ी मैदान में संस्कार भारती के बैनर तले  आयोजित होगा अवध महोत्सव । इस बार अवध महोत्सव की छटा देखने लायक होगी क्योंकि   अवध महोत्सव में सूफी गायन, भजन ,संध्या कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का  आयोजन होगा । इस महोत्सव में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेक इन इंडिया आदि की भी जानकारी समय समय पर  दी जाएगी ।  अवध महोत्सव में अयोध्या की जनता के लिए मनोरंजन के भरपूर साधन जैसे झूले ,रंगारंग कार्यक्रम ,छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं, जायकेदार  तरह तरह की खाद्य सामग्रियों को  उपलब्ध कराया जाएगा । महोत्सव के उद्घाटन के लिए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश तथा राज्यपाल  पश्चिम  बंगाल को पत्र भेजकर  आमंत्रित किया गया है  महोत्सव के उद्घाटन में प्रदेश सरकार के  माननीय जनों ने स्वीकृति प्रदान की है उसमें सहकारिता मंत्री माननीय मुकुट बिहारी वर्मा ,न्याय मंत्री बृजेश पाठक तथा ग्रामीण अभियंत्रण एवं ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह सहित श्री अवध महोत्सव के मुख्य संरक्षक सांसद लल्लू सिंह, जनपद के विधायक गण, नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्र, पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे, बसपा कोऑर्डिनेटर पवन कुमार, तथा जनपद के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे यह जानकारी प्रेस वार्ता में अवध महोत्सव के  संयोजक शैलेंद्र पांडे “मासूम” व संस्कार भारती के जिला संयोजक और अवध महोत्सव के जिला अध्यक्ष  अशोक टाटम्बरी जी ने दी है  | अवध महोत्सव के संयोजक शैलेन्द्र पाण्डेय जी ने बताया कि इस बार का अवध महोत्सव बहुत ही सुन्दर तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *