Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्भया सेना फैजाबाद की टीम ने महिला एडवोकेट को सम्मानित किया

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्भया सेना फैजाबाद की टीम ने महिला एडवोकेट को सम्मानित किया

अम्बिकानन्द त्रिपाठी 
फैजाबाद / अयोध्या आज पूरा देश अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा  है  इस दिन पूरे देश में महिलाओं को जगह जगह पर सम्मानित किया जाता है  | महिलाओं के सम्मान सुरक्षा  के  लिए सदैव समर्पित रहने वाली संस्था निर्भया सेना एकमात्र एेसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहती है |इस   अवसर पर निर्भया सेना फैजाबाद  की टीम ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश मिश्र “बाबा ” सदस्य रेलवे बोर्ड व वित्त मंत्रालय भारत सरकार ” जी  के दिशा निर्देश पर  जिला अध्यक्ष  फैजाबाद अम्बिकानन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में फैजाबाद के कचहरी में सिविल कोर्ट  सेड नम्बर 5  की  वरिष्ठ एडवोकेट श्रीमती मुन्नी देवी उर्फ सोनी जी को सम्मान स्वरुप   नये साल की डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया  |
निर्भया सेना के जिला अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का यह सम्मान प्रत्येक वर्ष किया जाएगा  | जिले में महिलाओं की सुरक्षा ,सम्मान ,सहयोग निर्भया सेना के प्रत्येक पदाधिकारी का प्रथम कर्तव्य है  |
इस दौरान उपस्थित एडवोकेट श्रीमती मुन्नी देवी उर्फ सोनी जी एडवोकेट रामनाथ शर्मा निर्भया सेना के विधि सलाहकार फैजाबाद, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार मांझी  एडवोकेट चन्द्र प्रकाश जी, एडवोकेट शीतला प्रसाद  श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रमन मणि यादव, सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *