Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्रः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल जी

पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्रः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल जी

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने रविवार को सायं अन्तरराष्ट्रीय कांफं्रेस में परिसर में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रकाशकों के स्टॉलों पर पहॅुच कर हौसला अफजाई की। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रकाशकों द्वारा अयोध्या के इतिहास, पौराणिक ग्रंथों, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े साहित्यों का संग्रह एवं स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की पुस्तकें लगाई गई। कुलपति प्रो0 गोयल ने सभी प्रकाशकों के स्टॉलों का अवलोकन किया। कहा कि सभी को पुस्तकें अवश्य पढ़नी चाहिए। जो ज्ञान हमें पुस्तकों एवं साहित्य से प्राप्त हो सकता है। वह गूढ ज्ञान इण्टरनेट पर नही मिल पाता है। उन्होंने बताया कि पुस्तकों के अध्ययन से लिखने और बोलने केे कौशल में सुधार आता है। इसलिए पुस्तकों को मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र कहा गया है। इस पुस्तक प्रदर्शनी में प्रमुख तौर पर श्रृखला पब्लिकेशन, श्रद्धा पब्लिशिंग हाउस, कोशल प्रकाशन केंद्र, अयोध्या मॉडर्न पब्लिकेशन (प्रयागराज), डिस्काउंट पब्लिकेशन (गोरखपुर) जैसे कई प्रकाशन केंद्रों ने अपने स्टॉल लगाये गये। इस प्रदर्शनी में ओपीए के महासचिव प्रो0 कमल चोपड़ा, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 अनुराग सिंह, डॉ0 नवीन पटेल, डॉ0 सुधीर सिंह, डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, डॉ0 अनिल कुमार सिंह, डॉ0 आरएन पाण्डेय, डॉ0 अनिल कुमार विश्वा, आशीष कुमार जायसवाल, रामनिवास गौड़, अमित वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *