Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में जमीन खरीद-फरोख्त की जांच कराएंगे : सपा सांसद अवधेश प्रसाद

अयोध्या में जमीन खरीद-फरोख्त की जांच कराएंगे : सपा सांसद अवधेश प्रसाद

अयोध्या। अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा ने देश भर में अयोध्या के नाम पर केवल राजनीति की है। जनता के साथ खिलवाड़ किया है। बहुत बड़े पैमाने पर जमीनों की लूटपाट हुई है। करोड़ों- अरबों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव ली गई है। खरीदने वाले कोई साधारण लोग नहीं है। यह सब बड़े लोग हैं। अखिलेश यादव से मिलकर इस संबंध में बात करेंगे। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, हम लोग किसानों को देवतुल्य मानते हैं। अयोध्या में जिनकी जमीनें औने पौने दाम पर खरीदी गई। वे सभी किसान हैं। उनका दर्द सुनने वाला भाजपा में कोई नहीं है। अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने अयोध्या में हुए जमीन खरीद में फर्जीवाड़े की जांच की मांग भी की गई है। भाजपा ने अयोध्या के विकास के नाम पर केवल व्यापार किया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। जिसमें अयोध्या में जमीन खरीद फरोख्त पर सवाल खड़े किए थे।उन्होंने लिखा- जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है। उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-फरोख्त की है। भाजपा सरकार का पिछले 7 सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक साजिश है। इसकी वजह से अरबों रुपए के भूमि घोटाले हुए हैं। अखिलेश यादव ने आगे लिखा- यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। इन सबसे अयोध्या-फैजाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहने वालों को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेना, एक तरह से जमीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *