Home > पूर्वी उ०प्र० > भाजपा डुमरियागंज नगर पंचायत/मण्डल द्वारा आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मान भोज

भाजपा डुमरियागंज नगर पंचायत/मण्डल द्वारा आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मान भोज

मोहम्मद अशफ़ाक

जमीन स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी – राघवेन्द्र प्रताप सिंह
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज भाजपा मण्डल/नगर पंचायत द्वारा कार्यकर्ता सम्मान भोज का आयोजन ठाकुर द्वारा मन्दिर प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा सिद्धार्थनगर राम जियावन मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रामजियावन मौर्य ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि जनसंपर्क कर कार्य शुरू कर दिया जाएं, सभी मतदाताओं का से संपर्क किया जाए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित हैं। भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है एवं उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हैं उसी समर्थन के बल पर निकाय चुनाव में भाजपा विजय प्राप्त करेगी। विशिष्ट अतिथि गोविंद माधव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए पूरे प्रदेश में सभी निकायों में पार्टी एकतरफा जीत का परचम फहराएगी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर बताया की सभी जिम्मेदार अपनी कार्य में लग जाए कोई भी परिवार व वोटर जनसंपर्क में छूटने ना पाए, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जमीन स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। कार्यकर्ताओं और उनकी लगन व मेहनत के बिना किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहा है। उन कार्यकर्ताओं को देखकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है और अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीरज मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुँवर, लवकुश ओझा, नरेंद्रमणि त्रिपाठी आदि ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अंत में मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी से निकाय चुनाव में मेहनत से जुट जाने व भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सम्मान सहभोज का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने एक साथ में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विजय कांत चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, अमरेंद्र त्रिपाठी, विनय पाठक, रमेशधर द्रिवेदी, उदय शंकर श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, राजीव कुमार, शत्रुहन सोनी, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, रमेश सोनी, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, धर्मेन्द्र अग्रहरि, अजय अग्रहरि, कमलेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन विश्वकर्मा आदि सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *