लखनऊ। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में आज प्रवर्तन, जोन- 6 के अधिषासी अभियंता कमल जीत सिंह ने बताया कि थाना- अमीनाबाद के अन्तर्गत अशोक पाठक, श्याम पाठक व अन्य द्वारा महाबीर मन्दिर, अमीनाबाद, लखनऊ पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 350 वर्गफिट के क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से व्यावसायिक उपयोग हेतु 06 दुकानों का निर्माण कार्य किये जाने पर विहित प्राधिकारी द्वारा उसे सील किये जाने के आ दिये गये थे। विहित प्राधिकारी के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सहायक अभियंता एस.एन. प्रसाद के नेतृत्व में अवर अभियंता सुशील कुमार वर्मा, अजय महिन्द्रा तथा कुलदीप कुमार त्यागी द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त प्रवर्तन, जोन-1 के अधिषासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शोएब द्वारा ग्राम पंचायत दवरिया, खुर्द गौशाला के पास, लखनऊ पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 7 से 8 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किये जाने पर विहित प्राधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा उसे सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उपरोक्त आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए क्षेत्रीय सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील किया गया।
Home > स्थानीय समाचार > उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के आदेशों के अनुपालन में अमीनाबाद में अवैध निर्माण की सीलिंग कार्यवाही