Home > अवध क्षेत्र > यातायात माह, नवम्बर-2020 के दृष्टिगत यातायात जागरूकता अभियान

यातायात माह, नवम्बर-2020 के दृष्टिगत यातायात जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी। यातायात माह” नवंबर-2020 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को टीएसआई खीरी एवं यातायात पुलिस द्वारा रानी लक्ष्मीबाई कन्या इण्टर कॉलेज, भीखमपुर व पं0 दीनदयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज, लखीमपुर में यातायात जागरूकता कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, तथा स्वयं इसका पालन करने व परिवार के लोगों से भी जानकारी को साझा कर पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया| साथ ही जनपद के पिकअप, ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर पंपलेट वितरित किये गए तथा सभी को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *