Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > डी एम ने एस डी एम को दिया जांच के आदेश

डी एम ने एस डी एम को दिया जांच के आदेश

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम कादीपुर निवासी कमला देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कर्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि उसके देवर रामनरेश सिंह ने वर्ष 1988 में उसे अपनी सम्पत्ति वसीयत किया था। दो वर्ष बाद विकृतवित्त हो गये, जो मृत्युपरांत तक उसी अवस्था मे थे। इसी बीच उनके नाम की भूमि एक महिला ने उनसे बैनामा करवा लिया। और अपने नाम भूमि को दर्ज भी करवा लिया। जब कि उनके मृत्यु के बाद उनकी सम्पत्ति की वह एकलौती वारिस है। पीड़िता ने अभियोग पंजीकृत कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *