Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > गोण्डा के किसानों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से लड़ेंगे, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष गोण्डा दीपक वर्मा

गोण्डा के किसानों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से लड़ेंगे, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष गोण्डा दीपक वर्मा

गोण्डा के किसानों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से लड़ेंगे, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष गोण्डा दीपक वर्मा

गोण्डा आज हमारा देश विकास की तरफ काफी उन्नत कर रहा है लेकिन किसानों की समस्याएं आज भी वही बनी हुई हैं जो सालो पहले थी। गोण्डा के किसानो की समस्याओं को देखते हुए देवीपाटन मंडल अध्यक्ष किसान यूनियन नौशाद खान के द्वारा दीपक वर्मा को भारतीय किसान यूनियन गोण्डा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिसप्रकार से दीपक जी युवाओ के समस्या शिक्षा रोजगार को लेकर अब तक लड़ते आएं हैं उसी तरह से अब गोण्डा के किसानों की समस्याओं को भी लेकर शासन प्रशासन तक पहुचाएं। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने मंडलाध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज तक राज्य या केंद्र में जो भी सरकार आयी हैं किसी ने भी किसानों की तरफ ध्यान नही दिया ये जानते हुए भी की हमारे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की मुख्य भूमिका है उसके बावजूद भी हमारी सरकारें हम किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करती है। लेकिन अब ऐसे नही चलेगा माननीय मुख्यमंत्री जी को व प्रधानमंत्री जी को हमारी समस्याओं को सुनना होगा साथ ही हमारी मांगो को पूरा करना होगा। जिलाध्यक्ष जी ने कहा की मीडिया के माध्यम से मैं सभी पुराने यूनियन के साथियों से आग्रह करता हूँ कि पुनः आगे आएं और संगठन को जिले में मजबूत करने में मेरा साथ दें जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जा सके।
इस मौके पर मोहम्मद ममैनुद्दीन, लवकुश कुमार, संजय यादव, सुरेन्द्र तिवारी, सद्दाम अली, सतीश वर्मा, विजय यादव सपा नेता आदि लोगो ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *