मोतीगंज।।गोण्डा।। क्षेत्र की बजाज चीनी मिल कुदुरखी में आज बीध बिधान हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारम्भ हुआ। आज बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल पेराई सत्र का अखंड रामायण पाठ हवन पूजन व डोगा पूजन चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक जे बी सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर गनफ़ूल महा प्रबंधक योगेन्द्र सिंह कारखाना महा प्रबंधक आर सी पाण्डेय मुख्य सलाहकार फूल चन्द्र शुक्ला सुशील शुक्ला तथा मिल के सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा ,श्रवण कुमार पाण्डेयके अलावा क्षेत्र के गण मान्य गन्ना किसान हरेंद्र सिंह, शीतला बक्श सिंह, प्रधान पवन जायसवाल, योगेश मिश्रा, जितेन्द्र शुक्ल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, के अलावा सैकड़ों किसान व मिल के कर्मचारी मौजूद रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आर पी सोनकर तथा कहोवा चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।चीनी मिल द्वारा पूजा अर्चन करने के लिए अयोध्या से बुलाए गए पाडित बेदन्ती अखलेश तिवारी तथा पाडित शिव नाथ शुक्ला द्वारा समस्त पूजा कार्य क्रम बिध बिधान से कराया गया।