Home > स्थानीय समाचार > 26 नवंबर को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला

26 नवंबर को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 26 नवंबर संविधान दिवस को विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि संविधान दिवस 26 नवंबर 2019 से लेकर 26 नंवबर, 2020 तक अनेक बड़े कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में विधानमंडल का विशेष सत्र रखा गया है। जिसमें संविधान दिवस को लेकर खासतौर से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि लखनऊ स्थित कुकरैल संरक्षित वन को लायन सफारी बनाने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कुकरैल का बड़े पैमाने पर विकास करने का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुकरैल में मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुओं के अभयारण्य के अलावा लायन सफारी बनाने की संभावनाएं भी टटोली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र को पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्यवाही की जाए। ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 13 नवंबर से देशव्यापी आंदोलन करेगा। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेंडिंग व्यापारियों के लिए घातक बन गई है। व्यापारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर से 18 नवंबर तक सभी राज्यसभा सांसदों और लोकसभा सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके अलावा 20 नवंबर को देश के सभी राज्यों की राजधानी सहित 200 जिलों में धरने का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *