सहारा हास्पिटल
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में 50 प्रकार की विभिन्न गुण वाले सौ से अधिक पौधे लगाए गए। इसकी थीम थी ‘गो ग्रीन पर्यावरण के अनुकूल बने अपने पर्यावरण से प्यार करें”। सहारा हॉस्पिटल के सहारा इण्डिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद श्री सिंह ने कहा कि सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक सहाराश्री की सोच रही है कि पूरे देश का वातावरण हरा भरा हो। इसको ध्यान में रखते हुए सहारा इण्डिया परिवार ने किसी भी परियोजना या संस्थान की नींव डाली तो सबसे पहले हरियाली भरे वातावरण के लिए विशेष जगह बनाई। विश्व पर्यावरण दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में लगातार कई वर्षों से पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है। इस वर्ष सौ से अधिक पौधों का रोपण कर रहे हैं, इनमें विशेष रूप से फलदार पौधे लगाए गए। हास्पिटल के डाक्टरों ने भी पर्यावरण के संरक्षण एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर हास्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समन्वयक स्वास्थ्य सेवाएं डा. एचएन त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डा. कर्नल रणधीर पुरी, हास्पिटल प्रशासन सुब्रतो चटर्जी सहित डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी मौजूद थे।
विश्व पर्यावरण दिवस: सौ से अधिक पौधे रोपे
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2019/06/IMG-20190605-WA0032-1200x630.jpg)