Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर – समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की विधानसभा कार्यकारिणी घोषित

सीतापुर – समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की विधानसभा कार्यकारिणी घोषित

सवांददाता-अवनीश तिवारी

सिधौली।समाजवादी लोहिया वाहिनी विधानसभा क्षेत्र सिधौली के नवमनोनीत अध्यक्ष अभ्युदय शुक्ला द्वारा जिला अध्यक्ष रिज़वान अहमद के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र की समिति का गठन कर मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम सपा कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनीष रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यज्ञ यादव को महासचिव, संदीप व रिफाकत अली को उपाध्यक्ष,आशीष पांडेय कोषाध्यक्ष,नरेंद्र सिंह ,फुरकान अली,राजेश यादव ,वीरेंद्र राजवंशी,निर्मल राजवंशी, कमलेंद्र यादव संदीप मौर्य, अनुज कुमार,आयूश अवस्थी, संदीप यादव, मोहम्मद सलीम, असफाक अली,सिद्दीक अली, को सचिव तथा सौरभ यादव व गगनदीप सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बल देने की बात कही। पूर्व विधायक मनीष रावत ने बताया कि युवाओं का सबसे ज़्यादा सम्मान समाजवादी पार्टी करती है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष उद्देश्य निगम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी मनोनीत किये गए पदाधिकारियों से संगठन को गतिशीलता प्रदान करने का सुझाव दिया। निर्धारित समय सीमा के पूर्व समिति गठन पर लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रिज़वान अहमद ने विधानसभा अध्यक्ष व सिधौली टीम को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष चित्रकेश यादव ने की, संचालन विधानसभा अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र सभा प्रदेश सचिव विद्यासागर यादव,जय सिंह यादव,मुकेश यादव,शुभम वर्मा,शेखर यादव,अमित सिंह,पंकज कुमार,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *