म्योरपुर | म्योरपुर विकास खण्ड के भलुही गांव में माँ महा मैत्रायणी योगनी इंटर कालेज (सर्वेश्वरी स्कुल) के छात्राओ को थानाध्यक्ष राजेश यादव ने पावर एंजल कार्ड प्रदान की। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने इसके बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आपको ये कार्ड देने का मतलब कि आप पुलिस से जुड़ गये हैं।आप किसी भी दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दें सकते हैं। आप लोगों को लगता है कि पुलिस की जरूरत है तो आप हमें तुरंत काल करे व सुचना दे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए भी प्रेरित किया और कहा आप बेहिचक अपने स्कुल आये जायें।सभी स्कुल के पास एंटी रोमियो स्क्वाड सिविल ड्रेस में मनचलों पर नजर रखे हुए है।अगर आपको कोई भी लड़का परेशान करता है तो आप १०० नम्बर व १०९० पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।आपकी शिकायत दर्ज होने के बात त्वरित कार्यवाही की जायेगी।आपके घर के आस पास अगर कोई भी मनचला किसी प्रकार की हरकत करता है तो कत्तई बर्दाश्त न करे और उसका विरोध जरूर करे।अगर आप विरोध नही करेंगी तो उसका मन बढे़गा।इसलिये जरूरी है कि आप सतर्क रहे और अपने गांव और मोहल्ले की लड़कियों को भी जागरूक करे।इस दौरान स्कुल के प्रबंधक कृष्णदेव प्रसाद,प्रिंसपल शेष नाथ तिवारी,रामकुंवर,दयाशकर ,मंगला मिश्रा, संजू देवी सहित कालेज के छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।