Home > राष्ट्रीय समाचार > राजनाथ सिंह के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम मे उमड़े हजारो कार्यकर्ता

राजनाथ सिंह के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम मे उमड़े हजारो कार्यकर्ता

लखनऊ | हिन्दुस्तान के ग्रहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शिवाजी पुरम सेक्टर-14 इन्दिरा नगर मे कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम मे उमड़े हजारो कार्यकर्ता ने बडे गर्म जोशी से स्वागत किया तथा जनसभा को सम्बोधित किया तथा सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी पार्षदगणो राम कुमार वर्मा,वीरू जसवानी ,बृगनाथ शुक्ला,दिलीप श्रीवास्तव को बधाई दी | उन्होने ने अपने सम्बोधन में कहा मै लखनऊ का सेवक हूँ और एक जन सेवक के रूप मे आपके बीच काम कर रहा | लखनऊ रिंग रोड लखनऊ के लिए मील का पत्थर साबित होगी | जाम से मुक्ति के लिए उन्होंने ने प्रस्तावित फ्लाईओवर का वर्णन किया | प्रधानमंत्री जन धन योजना हो या उज्ज्वला योजना , आयुष्मान भारत योजना आम आदमी के लिए लाभकारी योजना का जिक्र किया। इस कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक एव कैबिनेट मंत्री मा आशुतोष टण्डन जी,उ प्र सरकार के राज्यमंत्री मा महेन्द्र सिंह जी भाजपा नगर अध्यक्ष मा मुकेश शर्मा जी व महामंत्री त्रिलोक अधिकारी जी सभी सम्मानित पार्षद गणों दिलीप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार वीरू, भृगनाथ शुक्ला, मनोज अवस्थी व सभी सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *