Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > बदलते परिवेश में पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बहुत जरूरी है :- युवा समाज सेवी अरविंद सिंह

बदलते परिवेश में पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बहुत जरूरी है :- युवा समाज सेवी अरविंद सिंह

मोहम्मद मैनुद्दीन खान

गोण्डा :- मित्रता दिवस के अवसर अवसर पर बभनजोतिया के लिटिल स्टार चिल्ड्रेन एकडमी में विचार गोष्ठी और वृक्ष लगाओं पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत युवा समाज सेवी अरविंद सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कराया गया। युवा समाज सेवी ने ने कहा कि मित्र का दर्जा बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण होता है। सच्चा मित्र औषधि की तरह होता है। सुख और दुख दोनों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बहुत जरूरी है। पौधे हमारे सबसे अच्छे मित्र है। विद्यालय के प्रबंधक दिवाकर मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। जीवों की रक्षा के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने आभार व्यक्त किया। लवकुश पाण्डेय, सत्येंद्र कुमार सिंह ओम प्रकाश पाण्डेय, सरवन कुमार, तिलक राम, बूने प्रसाद, किशन लाल, संजय लाल, सुरेश यादव सहित अनेक लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *