मधुबन(मऊ)-स्थानीय तहसील क्षेत्र के बहरीपुर (दरगाह) क्षेत्र में एक युवक की नहाते समय टुल्लू पम्प में उतरे करेंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक का दाह-संस्कार घर वालों ने कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अपनी माता-पिता की इकलौता चिराग था। उसके मरने से घर का चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ गया। युवक की मौत से परिवार पर मानो पहाड़ टूट कर गिर गया हो। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में उसके मरने की खबर से मातम छा गया है।
थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी रामविलाश (26) उर्फ मुलायम पुत्र रामसमुझ सोमवार को लगभग दस बजे घर पर टुल्लू पम्प चालू करके नहाने जा रहा था। इसी बीच टुल्लू पम्प में करेंट उतर गया। जिसकी चपेट में रामविलाश आ गया। शोर सुनकर घर के अलावा आस-पास के लोग भी आ गए। हादसा देख परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला स्थित फातिमा हॉस्पिटल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रामविलाश अपने माता-पिता का अकेला लड़का था,जो असमय काल के गाल में समा गया। पिता रामसमुझ सहित परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हो गए थे।रामसमुझ स्थानीय क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में काम करते है। थोड़ी सी चूक ने जिंदगी भर के लिए एक बाप के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।