Home > स्थानीय समाचार > मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का 23-24 जून को अधिवेशन

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का 23-24 जून को अधिवेशन

लखनऊ। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन 23 एवं 24 जनवरी को होगा। यह अधिवेशन डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ 96 महात्मा गांधी मार्ग पर सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए संघ की संरक्षक शोभा शर्मा , अध्यक्ष मणी नायर और महामंत्री रामा यादव ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रत्येक जनपदो से 5-5 प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए है। अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकशोर तिवारी द्वारा तय किये जाएगे।
संघ की संरक्षक शोभा शर्मा , अध्यक्ष मणी नायर और महामंत्री रामा यादव अधिवेशन की रूपरेखा और तिथि का निर्धारण प्रान्तीय बैठक 19 नवम्बर 17 और 1 अप्रैल 18 को तय की गई थी। इस अधिवेशन में नव कार्यकारिणी के गठन के साथ ही स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला के उच्चीकृत वेतनमान,स्वास्थ कार्यकर्ता (महिला/पुरूष) नवम्बर 2011 के बाद विभाग में तैनात को 2000 ग्रेड पे के स्थान पर 2900 ग्रेड पे स्वास्थ पुरूष तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूष से महिला कार्मियों के पर्यवेक्षक का कार्य कराये जाने, नियम यात्रा भत्ता में बढ़ोत्तरी, विभाग में भारी संख्या में रिक्त महिला कार्यकर्ताओं के पदो पर भर्ती आदि पर विचार किया जाएगा। प्रान्तीय नेतृत्व ने इस आशय की जनकारी समस्त जिलाध्यक्ष और मंत्रियों को भेजकर पाॅच पाॅच प्रतिनिधियों की सूची 15 जून तक प्रेषित करने के निर्देश दिये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *