Home > राष्ट्रीय समाचार > नगर आयुक्त उदयराज सिंह की अध्यक्षता में नगर पथ विक्रय समिति की बैठक नगर निगम लखनऊ मुख्यालय, लालबाग मे सम्पन्न

नगर आयुक्त उदयराज सिंह की अध्यक्षता में नगर पथ विक्रय समिति की बैठक नगर निगम लखनऊ मुख्यालय, लालबाग मे सम्पन्न

लखनऊ । नगर निगम मुख्यालय में उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) नियमावली, 2017 के अंतर्गत नगर आयुक्त श्री उदयराज सिंह की अध्यक्षता में नगर पथ विक्रय समिति की बैठक नगर निगम लखनऊ मुख्यालय, लालबाग सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, समस्त जोनल अधिकारी, समस्त नगर अभियंता, जिला प्रशासन से ए.सी.एम.-3, फायर आफिसर-हजरतगंज, परियोजना अधिकारी डूडा, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सम्पत्ति अधिकारी तथा नगर पथ विक्रय समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रथम एजेंडा बिन्दु के अनुसार प्रथम चरण में निम्नलिखित प्रस्तावित स्थलों को वेंडिंग जोन बनाने की सहमति समिति द्वारा प्रदान की गयी। प्रस्तावित वेंडिंग जोन    समायोजित होने वाले वेंडर्स की अनुमानित संख्या
ZONE 1
1    अमीनाबाद झंडे वाला पार्क के आसपास    122
2    जनाना पार्क, अमीनाबाद    30
3    फ्रूट मार्केट, अमीनाबाद    27
ZONE 2
1    भूसामण्डी रोड पर 350 मीटर लम्बाई में    88
2    मेट्रो रेल के नीचे रेलवे रिजर्वेशन भवन से चारबाग बस अड्डा तक सड़क के दोनो किनारो पर    339
3    चारबाग फुटओवर ब्रिज से बांसमण्डी रोड पर    69
4    चारबाग बस अड्डे से नाका रोड पर    95
ZONE 3
1    गुडम्बा थाना के उत्तरी पटरी पर चौराहा तक    147
2    चार नं. चौराहा कुर्सी रोड से छुईयापुरवा चौराहा जाने वाले मार्ग के डिवाइडर पर    144
3    अर्जुन पार्क जानकीपुरम प्रथम की पूर्वी एवं उत्तरी पटरी पर    125
4    इंजीनियरिंग कालेज चौराहा से फ्लाई ओवर तक सर्विस लेन के किनारे नाले पर बायीं पटरी    10
5    राजकीय अभिलेखागार की उत्तरी बाउंड्री के सहारे ट्रांसफार्मर तक    55
6    पुरनियां चौराहा से पावर हाउस तक दाहिनी पटरी    45
7    नीरा नर्सिंग होम से चंद्रलोक कालोनी जाने वाले मार्ग पर आई.टी.आई. बाउंड्री के सहारे    50
8    सेक्टर-क्यू चौराहा के पास जी.एस.आई. कालोनी की बाउंड्री के सहारे।    85
9    पुरनियां उपरिगामी सेतु के नीचे रेलवे लाइन के दोनो ओर    120
10    डालीगंज उपरिगामी सेतु के नीचे रेलवे लाइन के दोनो ओर।    45
11    आठ नं. चौराहा निरालानगर से चरण गेस्ट हाउस मार्ग पर पटेल पार्क के सामने    21
12    डालीगंज रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मण्डी वाली रोड पर    75
ZONE 4
1    चिनहट प्रथम वार्ड में विनीतखंड-5 खरगापुर रेलवे क्रासिंग के पास    410
2    चिनहट द्वितीय वार्ड में विभूतिखंड में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे के पास ट्रांसफार्मर के पीछे    43
3    चिनहट द्वितीय वार्ड में मंत्री आवास रोड पर शहीद पथ के दोनो तरफ सिनेपॉलिस मॉल के पास अंडरपास के बगल में रेलवे क्रासिंग तक का सर्विस लेन का भूभाग    410
4    निशातगंज फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे लाइन से 15 मी. छोड़कर गुरुद्वारे तक दोनो पटरी 600ग5 जि    80
5    राजीव गाँधी प्रथम वार्ड में मिठाई वाले चौराहे से ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन की दिशा में दोनो पटरी    40
ZONE 5
1    राजकीय उद्यान हनुमान मंदिर से रेलवे वर्कशाप मोड़ दायीं पटरी (गुरु गोविन्द सिंह)    32
2    रेलवे पावर हाउस मोड़ से वर्कशॉप मोड़ तक बायीं पटरी (गुरु गोविन्द सिंह)    15
3    कैलाशपुरी मोड़ से जेल रोड चौराहा पुलिस चौकी तक बायीं सड़क पटरी (बाबू कुंज बिहारी)    52
4    हाईडिल चौराहा नहर के किनारे दाहिनी पटरी (सरोजनी नगर प्रथम)    29
5    विजय नगर चौराहे मोड़ से आशाराम बापू आश्रम मोड़ तक दायीं तरफ (चित्रगुप्त नगर)     34
6    चन्दर नगर सब्जी मण्डी सड़क की दोनो पटरी (ओम नगर)    44
ZONE .6
1    बुद्धेश्वर फ्लाई ओवर के नीचे पश्चिम की तरफ     68
2    पारा फ्लाई ओवर सर्विस लेन के दक्षिण नहर के किनारे    180
ZONE 7
1    इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में सुषमा हास्पिटल के सामने, आकाशवाणी की बाउंड्रीवॉल से पुलिस चौकी सेक्टर-8 के सामने फुटपाथ    95
2    बाबू जगजीवन राम वार्ड में सेक्टर-17 से जल संस्थान के मंदिर तक    16
3    बाबू जगजीवन राम वार्ड में आई.सी.सी.एम.आर.टी. के सामने बिजली कार्यालय के किनारे    10
ZONE 8
1    हिन्दनगर वार्ड के अंतर्गत लोकबंधु अस्पताल के पीछे रोड पटरी एवं अस्पताल के गेट के सामने दूसरी पटरी, बी.एस.एन.एल. की बाउंड्री के पास    81 समिति के सदस्य पार्षद श्री रमेश कपूर ‘बाबा’ द्वारा अवगत कराया गया कि चौक क्षेत्र के लोहिया पार्क के निकट लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा फल व फूल दुकानदारो हेतु दुकाने आवंटित की गयी थी परन्तु उनका उपयोग नहीं हो रहा है। जोनल अधिकारी, जोन-6 को निर्देशित किया गया कि वह सर्वेक्षण कराकर फल/फूल दुकानदारो को उक्त क्षेत्र में शिफ्ट करने का प्रस्ताव अगली बैठक में रखे।
वेंडिंग जोन स्थापित हो जाने के उपरांत सर्वेक्षित पथ विक्रेताओं के सत्यापन किया जायेगा। अवगत कराया गया कि उपरोक्त वेंडिंग जोन में समायोजित किए जाने वाले वेंडर्स की सूची सार्वजनिक की जायेगी जिससे त्रुटिपूर्ण नाम होने पर आपत्ति की जा सकेगी।
नगर आयुक्त/अध्यक्ष, नगर पथ विक्रय समिति द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त वेंडिंग जोन को प्रथम चरण में लागू किया जायेगा जिसके उपरांत अन्य वेंडिंग जोन बनाये जायेगे। यह भी अवगत कराया गया कि उपरोक्त वेंडिंग जोन में जोन-4 गोमती नगर में हुसड़िया चौराहे के निकट मॉडल वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। मॉडल वेंडिंग जोन में जल, प्रकाश, पार्किंग, शौचालय इत्यादि सुविधाएं समुचित रूप से उपलब्ध रहेगीं। अपर नगर आयुक्त श्री पी.के. श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि वेंडिंग जोन में सत्यापित पथ विक्रेताओं का पंजीकरण प्रारम्भ कर उन्हे नियम-14 के अंतर्गत वेंडिंग जोन में विक्रय प्रमाण पत्र (अमदकपदह बमतजपपिबंजम) दिया जायेगा।
नियमावली के नियम-6(ञ) के अंतर्गत पथ विक्रय शुल्क का निर्धारण के संबंध में समिति के सदस्यों द्वारा नगर आयुक्त/अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। समिति द्वारा अनुरोध किया गया कि वरिष्ठ नागरिक, विकलांगो हेतु पथ विक्रय शुल्क हेतु कुछ छूट प्रदान करते हुए अलग शुल्क का अलग वर्ग बनाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *