Home > राष्ट्रीय समाचार > हरियाणा की मानुषी मिस वर्ल्ड बनीं, 17 साल बाद भारत के पास आया खिताब

हरियाणा की मानुषी मिस वर्ल्ड बनीं, 17 साल बाद भारत के पास आया खिताब

बीजिंग। भारत की मानुषी छिल्लर ने आज मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय सुंदरी के सिर यह ताज सजा है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी ने खिताब अपने नाम किया। हरियाणा में पैदा हुईं 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं। इस साल मई में उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मानुषी के विजेता बनने की घोषणा की गई। ट्वीट में कहा गया है, ‘‘मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता, मिस इंडिया मानुषी छिल्लर हैं।’’ मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल हुईं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं। वर्ष 1999 में यह खिताब भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी के नाम हुआ था। साल 1997 में डायना हेडन और 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं थीं। मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय सुंदरी रीटा फारिया हैं जिन्होंने 1966 में यह खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *