Home > स्थानीय समाचार > यातायात में बाधा के मद्दे नजर ट्रैफिक पुलिस के साथ राजधानी में साझा अभियान

यातायात में बाधा के मद्दे नजर ट्रैफिक पुलिस के साथ राजधानी में साझा अभियान

अनिल कुमार सिंह

लखनऊ।   संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था पुलिस कमिशनरेट लखनऊ महोदय  के आदेश अनुसार आज  प्रवर्तन दल नगर निगम एवं यातायात पुलिस,  यातायात में बाधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ साझा अभियान  चलाय गया। जिसके तहत चौराहे पर खड़े सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों पर चालान काटा गया साथ ही जोन 5 में 21,200/- नियमानुसार  जुर्माना भी लिया।  यह अभियान पूरे शहर में चलाया गया। । अभियान, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में  जिसमे ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर  ए के मिश्रा, ई0टी0एफ0 टीम लीडर अनुरुद्ध कुमार, सत्य भूषण मिश्रा, मनोज कुमार श्रीवास्तव व  राजेश कुमार सिंह,  सभी सदस्यों के साथ पी0आर0डी0 के मौजूदगी मे चलाया गया। अभियान चंदन नगर से आलमबाग एवं के0के0सी0 से बर्लिंटन चौराहे तक चलाया गया। 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *